ज्वेलर की दुकान से चोरी करने वाला गिरफ्तार

गोधरा कांड का आरोपी निकला मास्टर माइंड

बालाघाट। विगत 25-26 जून की दरम्यानी रात में बालाघाट जिले के मलाजखंड थाना अंतर्गत पौनी में स्थित ज्वेलर्स रमेशप्रसाद पवन कुमार सर्राफ की ज्वेलरी शॉप से लगभग 42 लाख रूपये कीमत की 72 किलो चांदी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । जिसमें अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ था।
गहन खोजबीन के बाद पुलिस ने एक शातिर और बहुप्रसिद्ध एवं चर्चित गोधरा कांड में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया है । आरोपी गुजरात के पंचमहल जिला अंतर्गत गोधरा निवासी उस्मान गनी मोहम्मद कॉफीवाला है। जिस पर गोधरा कांड में शामिल होने के साथ ही सूरत, आंध्रप्रदेश के चित्तूर में मामले पंजीबद्व है। जबकि इसके साथी गोधरा निवासी इरफान नाटी उर्फ जफरू नाटी और उमर उर्फ पंपोई जाड़ी, फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी उस्मान के पास से 26 किलो चांदी बरामद की है। बताया जाता है कि विगत कई दिनों से उस्मान और उसके साथी कंटेनर से जिले में घूम रहे थे, जिनका निशाना, किसी मालवाहक ट्रक को लूटकर उसका सामान कंटेनर में डालकर ले जाने का था। इसी के चलते रैकी कर उन्होंने पौनी स्थित पवन सोनी के ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी पुलिस लगातार खोजबीन कर रही थी। जिसका स्कैच भी बनाया गया था, वहीं कंटेनर की भी तलाश की जा रही थी। जिसकी विवेचना कर रही पुलिस टीम गोधरा पहुंची, जहां से आरोपी उस्मान को लाया गया। यहां उससे पूछताछ में उन्होंने अपने दो साथियों के साथ चोरी की घटना को स्वीकार किया। जिसके पास से पुलिस ने 26 किलो चोरी की गई चांदी के साथ ही लगभग 8 लाख रूपये का कंटेनर भी बरामद किया है। गौरतलब हो कि विगत 25 जून के प्रथम पहर में चोरो ने सीसीटीव्ही कैमरे में ग्रीस लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिर भी उनकी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए तस्वीर कैद हो गई थी। ज्वेलर्स व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीव्ही के आधार पर चोरो की तलाश में जुटी थी।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…