नगरपालिका-नगर पंचायतों के चुनाव में भी BJP को बढ़त, कांग्रेस-SP पिछड़ीं

लखनऊ.उत्तर प्रदेश के 16 नगर निगमों, 198 नगरपालिकाओं और 438 नगर पंचायतों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। 198 नगरपालिकाओं में अब तक के रुझानों में बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है। एसपी दूसरे और बीएसपी तीसरे नंबर पर है। उधर, 438 नगर पंचायतों में काउंटिंग जारी है। इनमें से 191 के नतीजे आ गए हैं। बीजेपी ने 75 में जीत दर्ज की है। इन चुनावों में यूपी के कुल 3.36 करोड़ लोगों ने वोट डाले। वोटिंग तीन फेज में 22, 26 और 29 नवंबर को हुई थी।
नगरपालिका:
पार्टी रुझान (198/198) नतीजे (91/198)
बीजेपी 100 40
एसपी 37 28
बीएसपी 35 18
कांग्रेस 03 05
अन्य 23 —
नगर पंचायत:
पार्टी नतीजे(191/438 )
बीजेपी 75
एसपी 62
बीएसपी 33
कांग्रेस 14
अन्य 07
कहां कितनी सीटों पर चुनाव हुए?
– 16 नगर निगम: कुल 1300 वार्ड
– 198 नगरपालिका परिषद: कुल 5261 वार्ड
– 438 नगर पंचायत : कुल 5446 वार्ड
तीन फेज में 53%वोटिंग हुई
– इन चुनावों में यूपी के कुल 3.36 करोड़ लोगों ने वोट डाले। वोटिंग तीन फेज में 22, 26 और 29 नवंबर को हुई।
– तीनों फेज में कुल 53% वोटिंग हुई थी। पहले फेज में 52.59%, दूसरे में 49.3 फीसदी वोटिंग हुई थी। तीसरे फेज में 58.65% वोट डाले गए।

Related Posts

इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता 3% बढ़कर 63% हुआ

पेंशनर्स की महंगाई राहत में भी बढ़ोतरी, 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते…