BJP का साथ छोड़ने वाले पटोले जल्द होंगे कांग्रेस में शामिल

पूर्व भाजपा सांसद नाना पटोले ने कहा है कि वह जल्द ही औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होंगे.

पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस या राकांपा के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल के भंडारा-गोंदिया सीट से उपचुनाव लड़ने का फैसला करने पर ही वह उपचुनाव में खड़े होंगे. पिछले साल दिसंबर में पटोले ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था.

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पटोले ने भंडारा गोंदिया सीट पर पटेल को पराजित किया था.

पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में दलितों से जुड़े विवाद को लेकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने में देरी की और वह जल्द ही औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल होंगे.

पटोले ने अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी से जुड़े 14 मुद्दों का हवाला देते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा दिया था.

पटोले ने आरोप लगाया था कि उन्होंने समय-समय पर प्रधानमंत्री के सामने इन मुद्दों को उठाया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया.

भाजपा नेता और पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में महाराष्ट्र के अकोला में किसानों को लेकर चल रहे प्रदर्शन में नाना पटोले ने भी हिस्सा लिया था.

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…