भारतीय गेंदबाजों का कहर, अफ्रीका से मिला 208 रनों का लक्ष्य

केपटाउन। भारतीय तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेवर कुमार और हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को चौथे दिन सोमवार को दूसरी पारी में 41.2 ओवर में मात्र 130 रन पर ढेर कर दिया जिससे भारत को पहला टेस्ट जीतने के लिए 208 रन का लक्ष्य मिला है।

पहले टेस्ट का तीसरा दिन वर्षा के कारण धुल गया था और चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट पर 65 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका के शेष 8 विकेट मात्र 65 रन जोड़कर गिर गए। पदार्पण टेस्ट खेल रहे बुमराह ने 11.2 ओवर में 39 रन पर तीन विकेट, शमी ने 12 ओवर में 28 रन पर 3 विकेट, भुवनेश्वर ने 11 ओवर में 33 रन पर दो विकेट और पांड्या ने छह ओवर में 27 रन पर दो विकेट हासिल किए

  • Related Posts

    मुरैना में BJP के नए संभागीय कार्यालय का उद्घाटन, CM मोहन यादव बोले- यहां तैयार होंगे समर्पित कार्यकर्ता

    मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित संभागीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट-पत्थरों से तैयार की…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…