PDP विधायक ने आतंकियों को बताया शहीद और अपना भाई, भाजपा ने साधा निशाना

जम्मू। कश्मीर में सेना आतंकियों के सफाए में लगी है वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के एक विधायक ने इन आतंकियों को शहीद करार दिया है साथ ही अपना भाई भी बताया है। खबरों के अनुसार पीडीपी विधायक एजाज अहमद ने आतंकियों को लेकर दिए बयान में कहा है कि ‘कश्मीर के आतंकी हमारे भाई हैं और वो मर नहीं रहे बल्कि शहीद हो रहे हैं। इनमें से कुछ तो नाबालिग हैं जिन्हें यह भी नहीं पता वो क्या कर रहे हैं। ‘

अहमद यहीं नहीं रुके और उन्होंने आगे कहा कि ‘हमें उनकी मौत का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह हमारी सामुहिक असफलता है। हमें तब भी दुख होता है जब हमारे जवान शहीद होते हैं। हमें जवानों के साथ ही आतंकियों के परिवारों के साथ भी सद्भावना रखनी चाहिए।’

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा गठबंधन की सरकार है और ऐसे में विधायक के इस बयान के बाद भाजपा और केंद्र सरकार विपक्ष के निशाने पर आ सकती है। हालांकि एजाज अहमद के बयान से भाजपा ने किनारा किया है और उसे गलत करार दिया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पीडीपी विधायक के बयान का विरोध करते हुए कहा है कि अलगाववादी और आतंकी कश्मीर के दुश्मन हैं। खुद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती कह चुकी हैं कि कश्मीर के लोग अमन चाहते हैं। ऐसे में कोई आतंकी किसी के भाई कैसे हो सकते हैं।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…