कर्नाटक चुनाव परिणाम पर शिवराज ने कहा, जनता को पीएम मोदी पर विश्वास

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में बीजेपी की अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की कुशल रणनीति की तारीफ की है. शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में मोदी सरकार के विकास कार्यों का फल है जिसका परिणाम कर्नाटक चुनावों में देखने को मिला है.

सीएम शिवराज सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि पीएम मोदी पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है. वहीं, सीएम शिवराज ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आधुनिक चाणक्य बताया. साथ ही सीएम ने कहा कि अब चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जाते हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में बीजेपी की जीत को लेकर कहा कि कर्नाटक की जीत मध्यप्रदेश में भी कार्यकर्ताओं के मन में उत्साह भरेगी. शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को विश्लेषण की जरुरत है सिर्फ आरोपों की राजनीति से काम नहीं चलता.

वहीं, मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अमित शाह के कुशल संगठन क्षमता को जीत की वजह बताया. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘ये अपनी सुविधा से जनेऊ और टोपी पहनते हैं. इन्हें समझ जाना चाहिए कि जनता बेवकूफ नहीं है. गुजरात में मस्जिद नहीं गए, एमपी में भी नहीं जाएंगे.’

  • Related Posts

    ग्वालियर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रांसपोर्ट नगर के दो गोदामों से 645 किलो कैल्शियम कार्बाइड जब्त

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। दीपावली से पहले ग्वालियर पुलिस ने अवैध रूप से खतरनाक सामग्री जमा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बहोड़ापुर थाना…

    मोहन कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों पर मंथन, गेहूं से लेकर नई नियुक्तियों तक अहम फैसलों की उम्मीद

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है।…