प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी रमज़ान की बधाई, पैगंबर मोहम्‍मद को किया याद

नई द‍िल्‍ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर लोगों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि रमजान सौहार्द, दयालुता और दान जैसे गुणों का प्रतीक है, जिनके महत्व को पैगंबर मोहम्मद ने रेखांकित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘सभी को रमजान की बधाई. हम पैगंबर मोहम्मद साहब के पवित्र विचारों को याद करते हैं, जिन्होंने सौहार्द, दयालुता व दान के महत्व को उजागर किया. इन गुणों के लिए पवित्र महीना रमजान जाना जाता है.’

इस बार अगर रमज़ान पूरे 30 दिन का होता है तो 5 जुमे पड़ेंगे. पहला जुमा रमज़ान शुरू होने के अगले दिन यानी कि 18 मई को है. वहीं, 15 जून को आखिरी जुमा होगा, जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है. आखिरी जुमे के अगले दिन ही ईद मनाई जाएगी.

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…