साइंस लैब में भी रोमांस करते हुए प्रिया प्रकाश का वीडियो हुआ वायरल, फिर चला दिलकश अदा का जादू

नई दिल्ली: मलयालम फिल्मों की अदाकारा प्रिया प्रकाश वॉरियर अपनी पहली फिल्म ‘ओरु अदार लव’ के रिलीज होने से पहले ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना चुकी हैं। अपनी इसी फिल्म के कुछ सेकेंड के वीडियो से ही वह इंटरनेट सनसनी बन गई हैं। प्रिया अपने एक्सप्रेशंस के कारण रातों-रात ही स्टार बन चुकी हैं। अब उनकी इस फिल्म के एक गाने का टीचर वीडियो जारी किया गया है, जो अब खूब वायरल होने लगा है। इस वीडियो में प्रिया और फिल्म के हीरो रोशन अब्दुल एक बार फिर से अपने इश्क का जादू चलाते दिख रहे हैं।

इस गाने में प्रिया स्कूल की लैब में हैं और रोशन उनके सामने में बैठकर उन्हें प्यार से देखें जा रहे हैं। इसके अलावा इस गाने को स्कूल के पार्क में भी शूट किया गया है। इस वीडियो में एक बार फिर से प्रिया शानदार एक्सप्रेशंस से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। वहीं दूसरी ओर रोशन ने इसमें अपने डांस का हुनर दिखाया है। हालांकि इस टीजर में वह एक ही डांस स्टेप करते दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म से प्रिया प्रकाश अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही उन्हें बॉलीवुड से और भी ऑफिर मिलने लगे हैं। खबरों के मुताबिक यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा में भी रिलीज होने वाली है। कहा जा रहा है कि प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ने यह कदम उठाया गया है। किसी मलयालम फिल्म के लिए पहली बार इतना बड़ा फैसला लिया गया है।

  • Related Posts

    कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर निशाना, बोले- 30 तारीख को इंदौर में एक लाख लोग सड़क पर उतरेंगे

    आधे दिन की छुट्टी लेकर सड़क पर आने की अपील मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए इंदौर की जनता से 30…

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…