प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी टीवी शो पर भड़के भारतीय दर्शक, ये है वजह

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी शो क्वांटिको 3 का आख़िरी एपिसोड इस देसी गर्ल के लिए मुसीबत बन गया क्योंकि शो में एक सीन को दिखाने जाने पर लोगों ने गुस्से का इज़हार करते हुए प्रियंका को ट्रोल कर दिया।

बता दें कि प्रियंका का क्वांटिको शो का तीसरा सीज़न टीआरपी रेटिंग्स में खरा नहीं उतरा। आख़िरी एपिसोड में एक सीन रखा गया जिसमें एक भारतीय को मैनहैटन को उड़ाने का प्लान बनाते हुए दर्शया है। यह दिखाया गया कि कुछ भारतीय वहां बम प्लांट कर रहे हैं लेकिन इसके जरिये वो ऐसा कर रहे हैं ताकि सारा दोष पाकिस्तान पर चला जाय। प्रियंका चोप्रा के प्रशंसक और शो देखने वालों को यह बात हजम नहीं हुई और उन्होंने सोशल मीडिया पर शो और प्रियंका पर जमकर रोष व्यक्त किया। अभी हाल ही में 1 जून को रिलीज हुए एपिसोड में MIT के अध्यापक को युरेनिअम प्राप्त करते हुए दर्शाया गया है, जिससे वो एक परमाणु बम बनाने वाला है। उनका लक्ष्य न्यूयॉर्क शहर में होने वाली भारत-पाकिस्तान समिट है और इसके पीछे पाकिस्तान पर इल्ज़ाम लगाना। कई लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,’यह घटिया एपिसोड मुझे समझ में नहीं आ रहा है। क्या कहना चाह रहा था।’ वही एक और ने लिखा है,’यह मूर्खतापूर्ण एपिसोड है। कई सारे लोगों ने इस पर गुस्सा ज़ाहिर किया और भारत को बदनाम करने की साजिश भी बताया।

प्रियंका ने इस शो के तीन सीज़न में काम किया है। और उनका एलेक्स पेरिश का किरदार भी काफ़ी पसंद किया गया। वैसे इन दिनों देसी और विदेशी मीडिया में प्रियंका चोपड़ा की रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म है। मई के आख़िरी हफ़्ते में प्रियंका को एक-दो मौक़ों पर सिंगर निक जोनास के साथ लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया और तभी से उनके रिलेशनशिप में होने की ख़बरें भी बॉलीवुड में छायी हुई हैं। वैसे निक और प्रियंका के बीच इंस्टाग्राम पर जिस तरह की आंख-मिचौली चल रही है, उससे भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि मामला दोस्ती से बढ़कर हो सकता है। प्रियंका ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट की तस्वीर शेयर की, जिसमें सभी के हाथों में बर्गर हैं और प्रियंका खिलखिलाकर हंस रही हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…