रिकी पोंटिंग को मिली नई जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे

लंदन : ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के सहयोगी स्टाफ से जुड़ेंगे। अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में शामिल पूर्व कप्तान पोंटिंग के पहले से ही 2019 विश्व कप के मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में कमेंटरी के लिए ब्रिटेन के रहने का कार्यक्रम है। पांच मैचों की श्रृंखला 13 जून से शुरू होगी जिसके बाद एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला जाएगा।

लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आज की घोषणा के बाद पोटिंग टीम के अपने पुराने साथी लैंगर के साथ जुड़़ेंगे। इससे पहले ये दोनों 2017 में घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ आस्ट्रेलिया की टी-20 टीम को कोङ्क्षचग दे चुके हैं। पोंटिंग इसके अलावा इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व मुख्य कोच डेरेन लीमैन के सहयोगी की भूमिका भी निभा चुके हैं। मार्च में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ से जुड़ा मामला सामने आने के बाद लीमैन ने पद छोड़ दिया था।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    75 लाख रुपये की जल जीवन मिशन योजना पर सवाल, पीपरपानी के ग्रामीण शुद्ध पेयजल को तरसे

    योजना पर खर्च के बावजूद घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नादानबाड़ी के ग्राम पीपरपानी में जल जीवन मिशन की करीब…