किसी की भावनाओं से खिलवाड़ करना सबसे बड़ा अपराध – भोपाल मे युवती के घर घुसे युवक ने प्रेमिका को बनाया बंधक मामला

ये महिला पर नहीं बल्कि एक पुरुष पर अत्याचार है,युवक को इलाज की जरूरत
– किसी की भावनाओं से खिलवाड़ करना सबसे बड़ा अपराध – नितिन दुबे।
सिरफिरे ने मॉडल को बंधक बनाया। यह खबर भोपाल में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश में चर्चित रही और पूरे समाज और पुलिस सिस्टम ने एक युवक को अपराधी घोषित कर दिया। सवाल यह पैदा होता है कि इस अपराध के पीछे कहानी क्या है? अलीगढ़ निवासी रोहित सिंह अपनी प्रेमिका से मिलने भोपाल के फार्च्यून डिवाइस सिटी में आया और अपनी प्रेमिका को उसी की फ्लेट में बंधक बना लिया। रोहित और मॉडल प्रेमिका का 3 साल से अफेयर था। 2 साल अंतरंग संबंध भी रहे। प्रेमिका को लगा कि रोहित गुस्सैल और सिरफिरा टाइप का लड़का है तो उसने रोहित से किनारा करने के लिए धीरे-धीरे दूरियां पैदा कर ली। रोहित को अपने हाल पर छोड़कर भोपाल आ गई और यहां अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गई लेकिन रोहित उस मॉडल को सच्चे दिल से चाहता था। मैं आप से पूछना चाहता हूं कि यह किसी लड़के के साथ धोखा नहीं है ? रोहित की इस मनोदशा के लिए क्या वह लड़की जिम्मेदार नहीं है? मुझे लगता है कि रोहित के साथ-साथ उस लड़की को भी इस बात की सजा मिलनी चाहिए कि उसने किसी युवक को अपराध के लिए क्यों उकसाया उसकी भावनाएं क्यों भडकाई ?

आज पुलिस और समाज उस लड़के को अपराधी की तरह देख रहा है लेकिन उसके अंदर छुपी भावना और प्यार को समझने वाला शायद इस दुनिया में कोई नहीं । कुछ महिला संगठन इसे महिला प्रताड़ना से जोड़ रहे हैं। मेरा मानना है कि यहां प्रताड़ना का शिकार वह लड़की नहीं बल्कि युवक रोहित है। पुलिस प्रशासन को चाहिए कि रोहित को सजा देने की बजाय उसका किसी अच्छे मानसिक अस्पताल में इलाज कराएं और उसकी बढ़िया काउंसलिंग कराई जाए ताकि वह अवसाद से बाहर आ सके। और मोमबत्ती लेकर महिला संगठनों की दुकान चलाने वाले लोगों से मेरा निवेदन है कि वह हर मामले को महिला प्रताड़ना से नहीं जोड़े ऐसे तो महिला स्वाबलंबी नहीं बल्कि एक दुकान बनकर रह जाएगी।

Related Posts

हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…