कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल महंगा, राज्य सरकार ने बढ़ाया टैक्स

कर्नाटक में शुक्रवार को कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार ने पेट्रोल पर 32 फीसदी टैक्स और डीजल पर 21 फीसदी टैक्स वसूले जाने की घोषणा की। पहले पेट्रोल पर 28.75 फीसदी और डीजल पर 17.75 फीसदी टैक्स वसूला जा रहा था। इस बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 70.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 64.66 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में इस बढ़ोतरी के लिए अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) के दामों में लगातार आ रही कमी के कारण देश में ईंधन के घटते दामों से अपने राजस्व संग्रह पर पड़ रहे प्रभाव को कारण बताया है। बयान में यह भी कहा गया कि टैक्स दर बढ़ाने के बावजूद कर्नाटक में ईंधन की कीमतें पड़ोसी राज्यों के मुकाबले बेहद कम हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…