ब्रेक्जिट समझौते को ठुकराने के बाद नई राह तलाश रहे हैं ब्रिटेन के सांसद

प्रधानमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट सौदे को तीसरी बार ठुकराने के बाद ब्रिटिश सांसद ब्रेक्जिट को लेकर अब एक नई राह तलाशने की कोशिश करेंगे। जून 2016 में हुए जनमत संग्रह में ब्रेक्जिट के पक्ष में तकरीबन 52 फीसदी मत थे, लेकिन इस प्रक्रिया से ब्रेक्जिट समर्थक, इस मामले में अलग होने की शर्तों और भविष्य में संबंधों को लेकर बंट गए हैं।

यूरोपीय संघ से समझौते को लेकर सरकार ने नवम्बर में एक कोशिश की थी लेकिन संसद ने इसकी पुष्टि करने से इंकार कर दिया और सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की शर्तों को तीसरी बार 286 के बदले 344 मतों से खारिज कर दिया। ब्रिटेन को यूरोपीय संघ से 29 मार्च को अलग होना था, लेकिन यदि ब्रिटेन के सांसद ब्रेक्जिट संबंधी समझौते को अगले सप्ताह मंजूरी दे देते हैं तो ब्रेक्जिट के लिए 22 मई तक इंतजार किया जा सकता है।

‘टेलीग्राफ’ की रविवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार ब्रेक्जिट का समर्थन करने वाली मंत्री एंड्रिया लीडसम ने एक पत्र के जरिए समय को 22 मई से आगे बढ़ाने की मांग की है। इस पत्र पर कैबिनेट के 10 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि बेक्जिट के बाद दूसरे देशों के साथ व्यापारिक समझौते करने के लिए मे को पार्टी के घोषणापत्र में किए वादे के पक्ष में खड़ा होना चाहिए।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…