दुनिया का पहला जिला, जहां शुरू हुई 5G सर्विस, 4G से 100 गुना तेज है डाउनलोड स्‍पीड

बीजिंग : चीन के शहर शंघाई ने शनिवार को दावा किया कि वह 5G कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क वाला दुनिया का पहला जिला बन गया है. 5G नेक्सट जेनरेशन की सेल्यूलर तकनीक है. 5G की 4G के मुकाबले 10 से 100 गुना तेज डाउनलोड स्पीड है. चीन 5G के मामले में अमेरिका समेत दुनिया से आगे निकलने की जद्दोजहद में लगा है. चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली की खबर के अनुसार, शंघाई ने 5G कवरेज और ब्राडबैंड गिगाबिट नेटवर्क वाला विश्व का पहला जिला बनने का दावा किया है

5G नेटवर्क के परीक्षण को चीन की सरकारी दूरसंचार कंपनी चाइना मोबाइल का समर्थन प्राप्त था. इसका आधिकारिक परिचालन शंघाई के हांगकोउ में शनिवार को शुरू किया गया. पूरी तरह से कवरेज सुनिश्चित करने के लिये वहां पिछले तीन महीने से 5G बेस-स्टेशन लगाये जा रहे थे. चाइना डेली ने कहा कि शंघाई के वाइस-मेयर वु क्विंग ने पहले 5G फोल्डेबल फोन हुआवेई मेट एक्स से 5G पर पहला वीडियो कॉल किया.

यह भी कहा गया कि पूरी तरह से परिचालन शुरू हो जाने के बाद उपभोक्ता बिना सिमकार्ड बदले 5G सर्विस का फायदा उठा सकेंगे. 5G सर्विस शुरू होने के फायदे का अंदाजा आप इसी से लगा सकते है कि अब जिस फिल्म को आप मिनटों में डाउनलोड करते हैं, उसे 5G आने के बाद सेकेंडों में डाउनलोड किया जा सकेगा.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…