आईपीएल के बीच में हार्दिक और राहुल को बीसीसीआई के लोकपाल न्यायमूर्ति ने थमाया नोटिस

टीवी के एक चैट शो में भारतीय ​क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर मुश्किले कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बीसीसीआई के लोकपाल न्यायमूर्ति डीके जैन ने इस मामले में हार्दिक पांड्या और राहुल को नोटिस भेजे है। इस पर डीके जैन ने कहा कि मैंने पिछले हफ्ते हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को नोटिस जारी किया है और सुनवाई के लिए पेश होने को भी कहा है।

लेकिन अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि बीसीसीआई मौजूदा आईपीएल के मध्य में सुनवाई के लिए पांड और राहुल फ्रेंचाइजियों मुंबइ्र और पंजाब के साथ कैसे समन्वय बैठाकर इनके सुनवाई के लिए पेश होने का इंतजाम करेगा। तो वहीं एक खबर के अनुसार दोनों टीमों के बीच मुंबई में 11 अप्रैल को होने वाले आईपीएल मैच से पहले दोनों सुनवाई के लिए पेश हो सकते हैं।

बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि दोनों आईपीएल खेल रहे है। इसके साथ ही लगातार मैचों के साथ कार्यक्रम काफी बिजी है। इसके अलावा न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए इन दोनों का सुनवाई के लिए पेश होना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के मुताबिक मुझे उनका पक्ष सुनना होगा। यह उन पर निर्भर करता है कि वे कब पेश होना चाहते हैं।

करण जौहर के टीवी शो कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने महिलाओं को ​लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद इस टिप्पणी को लेकर काफी विवाद भी हुआ। इस कारण सीओए ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से दोनों को वापस बुला लिया था।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…