अक्षय तृतीया पर खरीदें शुद्ध सोना, ऐसे परखें उसकी प्योरिटी

नई दिल्ली । अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस वर्ष अक्षय तृतीया 7 मई को पड़ रहा है। देश में काफी सारे लोग सोने की खरीदारी की योजना बना रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी आज या कल सोने की खरीदारी की तैयारी कर चुके हैं आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्वैलर्स आपकी इसी आस्था के मौके पर आपको चूना लगाने से भी बाज नहीं आते हैं। कहीं ऐसा न हो कि आप ज्वैलर्स से 22 कैरेट गोल्ड की मांग करें और वो आपको 18 कैरेट गोल्ड थमाकर आपसे 22 कैरेट का दाम वसूल लें। ऐसे में अगर आप थोड़ी सावधानी बरतेंगे तो आसानी से समझ जाएंगे कि दुकानदार आपको जो सोना दे रहा है वह उतने ही कैरेट का है या नहीं जितने की आपने मांग की थी।

खुद पहचानें कितना शुद्ध है आपका सोना:

24 कैरेट गोल्ड की नहीं बनती ज्वैलरी: सबसे पहले यह बात जान लें कि असली सोना 24 कैरेट का ही होता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनते, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर आभूषणों के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसद सोना होता है।

हॉलमार्किंग पर दें ध्यान: हॉलमार्क पर पांच अंक होते हैं। सभी कैरेट का हॉलमार्क अलग होता है। ये अंक ही सोने की शुद्धता को तय करते हैं। मसलन 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में कोई शक नहीं रहता।

शुद्धता के हिसाब से आभूषणों में ये अंक अंकित होते हैं:

24 कैरेट: 99.9
23 कैरेट: 95.8
22 कैरेट: 91.6
21 कैरेट: 87.5
18 कैरेट: 75.0
17 कैरेट: 70.8
14 कैरेट: 58.5
9 कैरेट: 37.5
हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन एंव नियमन का काम करती है। हॉलमार्किंग से सोना-चांदी की शुद्धता प्रमाणित होती है। हालांकि कई ज्वैलर्स बिना जांच प्रकिया के ही हॉलमार्क लगा देते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि हॉलमार्क ओरिजनल है या नहीं? असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान बना होता है।

जानिए कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत: आप अपने आभूषण में अंकित नंबर को देखकर आसानी से समझ सकते हैं कि आपका आभूषण कितने कैरेट सोने का बना हुआ है। इसी के हिसाब से आपके आभूषण की कीमत भी तय होती है। मान लीजिए अगर 24 कैरेट सोने का दाम 32,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो बाजार में इसकी बनी ज्वैलरी की कीमत मेकिंग चार्ज को हटाकर (32000/24)X22=29,333.33 रुपये होगी। ऐसे में कई बार ऐसा होता है जब ग्राहक की लापरवाही का फायदा उठाकर सुनार आपको 22 कैरेट सोना 24 कैरेट के दाम पर बेच देता है। इसी तरह अगर 22 कैरेट सोने का दाम 27000 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो इससे बने आभूषण की कीमत बिना मेकिंग चार्ज के (27000/24)x22=24750 रुपए होगी। इसलिए सतर्क रहें।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…