IPL 2019 CSK vs MI Qualifier 1: मुंबई से मिली हार के बाद MS Dhoni ने बताया, कहां हुई चूक

चेन्नई । आइपीएल (IPL) के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मुंबई इंडियंस (MI) के सामने छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) ने बताया कि आखिर उनसे कहां चूक हो गई। धौनी ने बताया कि उनके बल्लेबाज चेपॉक की पिच को पढ़ने में फेल हो गए। चेपॉक की धीमी पिच पर चेन्नई की टीम 20 ओवर्स मात्र 131 रन ही बना सकी, जिसे मुंबई की टीम ने 18.3 ओवर्स में ही हासिल कर लिया।

अपने बल्लेबाजों से नाखुश धौनी ने कहा, ‘हम अपने घर में खेल रहे थे, हमें पिच को जल्द ही समझ लेना था। हम इस मैदान पर 6-7 मैच खेल चुके थे, ऐसे में हमें पता होना चाहिए था कि पिच कैसा खेल रही है। क्या गेंद बल्ले पर आ रही है या नहीं। हमें अपने बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है।’

धौनी ने बल्लेबाजों के शॉट सेलेक्शन पर भी सवाल उठाए। धौनी ने कहा, ‘एक समय लगा कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, तभी ऐसे शॉट खेले जो नहीं खेलना चाहिए था। हमने जिन खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया, वे सभी अनुभवी खिलाड़ी थे। उन्हें परिस्थिति के साथ तालमेल बिठाना चाहिए था। उम्मीद है कि अगले मैच हम अच्छा करेंगे।’

चेन्नई के स्पिनर्स ने अच्छी कोशिश की थी। स्पिनर्स का बचाव करते हुए धौनी ने कहा कि उनकी टीम बड़ा लक्ष्य नहीं खड़ा कर पाई। धौनी ने कहा कि स्पिनर्स को गेंद थोड़ा बाहर डालनी चाहिए थी। हालांकि, कुछ गेंद सही लेंथ पर गिरी, तो हमने कैच छोड़ दिए।

बता दें कि इस जीत के साथ मुंबई की टीम आइपीएल के फाइनल में पहुंच गई। मुंबई का यह पांचवां आइपीएल फाइनल है। चेन्नई को अभी एक और मौका मिलेगा। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम का मुकाबला चेन्नई से होगा। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एलिमिनेटर खेला जाने वाला है। जो भी टीम जीतेगी, उसका सामना चेन्नई से होगा।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…