अपनी मातृभूमि को लेकर इमोशनल हुईं जैकलीन फर्नाडिस, भारत के लोगों से कही दिल की बात

नई दिल्ली: इंसान हमेशा उस देश की मिट्टी का कर्जदार होता है जहां वह जन्म लेता है. यह बात सिर्फ हम भारतीय ही नहीं दूसरे देश के लोगों पर भी खरी उतरती है, श्रीलंका मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नाडिस की हालिया बातचीत से यह साबित होता है. जैकलीन की इस बात से यह भी जाहिर हो रहा है कि वह अपनी मातृभूमि से कितना प्यार करती हैं.

अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस का कहना है कि श्रीलंका आज भी पर्यटकों के लिए सुरक्षित और जन्नत है. अपनी मातृभमि पर हुए भयावह आतंकी हमले के दो महीने बाद जैकलीन ने यह बात कही. श्रीलंका में अप्रैल के महीने में ईस्टर के दिन चर्च और लग्जरी होटलों में हुए सिलसिलेवार हमलों ने वहां तबाही मचा दी थी.

यहां सोमवार को श्रीलंका टूरिज्म के प्रचार में जैकलीन ने कहा, “काफी लंबे समय से श्रीलंका एक नंबर का पर्यटन स्थल रहा है और हमें इस बात पर भी काफी गर्व है कि भारत हमें काफी बड़ी संख्या में पर्यटक देता आ रहा है.”

जैकलीन ने कहा, “यह देखकर दुख होता है कि आतंकी हमले के चलते यह संख्या घट गई है. इस संदेश को भेजना बहुत ज्यादा जरूरी है कि श्रीलंका पूरी तरह सुरक्षित है. देश ने बहुत तेजी से आतंकियों के नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है.”

जैकलीन के मुताबिक, श्रीलंका ने भले ही बहुत भयानक हमला झेला है, लेकिन ‘इससे यह तथ्य नहीं बदलता कि यह आज भी जन्नत है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…