सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड ने पोस्ट किए ऐसे स्टेट्स, क्या दोनों के रिश्ते में आ गई है दरार?

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बनी हुई हैं. अभी हाल ही में सुष्मिता के भाई राजीव सेन की शादी चारू असोपा से हुई है. इस शादी में परिवार और फ्रेंड्स के सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बता दें कि रोहमन ने अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स पर कुछ पोस्ट शेयर किए जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप के बारे कुछ बातें लिखीं जिन्हें पढ़कर ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

रोहमन ने अपने इन पोस्ट में लिखा कि अगर आपको ये लगता है कि किसी के साथ रिलेशनशिप में आकर सिर्फ आप उस रिश्ते में योगदान दे रहे हो तो ऐसा नहीं है. इसी के साथ रोहमन ने लिखा कि सुनो मैं तुमसे बात कर रहा हूं. मुझे बताओ तुम्हें क्या चीज परेशान कर रही है? मैं यही हूं अगले 24 घंटे. मुझसे बात करो.

बता दें कि सुष्मिता सेन इन दिनों अपने 16 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. बीते साल से सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं. इस बात का सबूत उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर आए दिन देखने को मिल ही जाता है. दोनों के बीच रिश्ता कितना मजबूत यह बात वह इन दोनों की साथ में ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर नजर आता है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…