सचिन ने ‘दादा’ को बर्थ डे विश करते हुए लिखा दादी, सोशल मीडिया पर लोग हुए परेशान

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के सबसे सफल कप्‍तानों में से एक सौरव गांगुली ने 8 जुलाई को बर्थ डे मनाया. उनके चाहने वालों और उनके साथियों ने उन्‍हें अपने अंदाज में विश किया. लेकिन मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह का दादा को विश करना चर्चा का विषय बन गया. दरअसल सचिन ने सौरव गांगुली को विश करते हुए उन्‍हें दादा की बजाए दादी लिख दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग परेशान हो गए कि सचिन ने ये गलती से लिखा या स्‍पेल मिस्‍टेक के चक्‍कर में दादा की बजाय दादी लिख गया.

सचिन ने अपने पोस्‍ट में लिखा, हैप्‍पी बर्थडे दादी, आपके साथ अंडर-15 टीम में खेलने से लेकर अब कमेंटरी करने का सफर. ये एक शानदार जर्नी रही. आने वाला समय आपके लिए और अच्‍छा हो. इसके साथ ही सचिन ने खुद की और दादा की एक बहुत पुरानी फोटो पोस्‍ट की है.

दरअसल इस बात का खुलासा सचिन ने एक इंटरव्‍यू में किया है. उन्‍होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा कि हम दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त हैं. लोग सौरव को प्‍यार से दादा कहते हैं. लेकिन मैं हमेशा ही उन्‍हें दादी कहता था. यही कारण है कि टीम के कई खिलाड़ी भी उन्‍हें कई बार दादी ही कहते हैं. सचिन ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह सबसे पहले सौरव से अंडर-15 टीम में इंदौर में मिले थे. उन्‍होंने सौरव के साथ एक मजाक भी किया था. सचिन ने कहा, जब सौरव सो रहा था, तो हमने उसके रूम को पानी से भर दिया था.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…