कॉमेडियन Kapil Sharma के फ्लैट पर लगी भीषण आग, आधे घंटे में पाया आग पर काबू

नई दिल्ली । अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा के मुंबई स्थित घर पर गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों द्वारा फायरब्रिगेड को सूचित कर आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है।

आपको बता दें कि कपिल शर्मा का घर ओशिवारा की सात मंजिले बिल्डिंंग की चौथी मंजिल पर है। गुरुवार के दिन दोपहर को अचानक ही चौथी मंजिल पर आग की लपटें दिखने लगीं। स्थानीय लोगों द्वारा बिना देर किए दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल विभाग द्वारा आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आग किचन में लगी थी, जिसका कारण अब तक साफ नहीं हो पाया है। हादसे के समय घर पूरी तरह खाली था। आपको बता दें कि कपिल अपने परिवार के साथ हाल ही में ओशिवारा के समीप स्थित अपने दूसरे घर में शिफ्ट हो चुके हैं।

इससे पहले भी 2013 में कपिल के सेट पर आग लग गई थी जिसमें उनका सेट पूरी तरह से तबाह हो गया था। बताया जाता है कि 2013 के हादसे से कपिल को 20 करोड़ का नुकसान हुआ था।

कपिल शर्मा फिलहाल अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में नज़र आ रहे हैं। इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि ये शो एक बार बंद हो चुका था, जिसे दोबारा शुरू किया गया है। टीवी शो के अलावा कपिल ‘किस-किस को प्यार करूं’ और ‘फिरंगी’ जैसी मूवी़ज पर भी अपना जोर आज़मां चुके हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…