एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक हुईं इस खूबसूरत एक्ट्रेस से पूछताछ, 6 घंटे किया फ्लाइट का इन्तजार

नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सैक्रेड गेम्स में देखने को मिली एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी को शिकागो एयरपोर्ट पर काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा है. अदाकारा को शिकागो एयरपोर्ट पर उनके ईरानी होने की वजह से अधिकारियों द्वारा रोका गया और उनसे कई घंटों तक पूछताछ भी की गई. इस वजह से एल्नाज ने अपनी फ्लाइट भी मिस कर दी. फिर उन्हें अगली फ्लाइट के लिए 6 घंटे तक का इंतजार करना पड़ा.

हाल ही में एक इंटरव्यू में एल्नाज ने कहा कि- ”मुझे 3 घंटे से ज्यादा इमिग्रेशन में रुकना पड़ा और मुझे ऑफिसर ने मेरी कनेक्टिंग फ्लाइट में बोर्ड करने से रोका था. मेरे पास जर्मन पासपोर्ट है इसलिए मुझे यूएस में ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है. हालांकि मेरे ईरानी होने की वजह से मैंने नॉर्मल वीजा के लिए अप्लाई किया हुआ था. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों के ऊपर कुछ बैन लगाए हैं और उन्हें अब ESTA नहीं मिलता. इसलिए एयरपोर्ट पर अधिकारी सभी चीजों को डबल चैक करना चाहते थे.”

आगे अदाकारा ने कहा कि ”मुझे लंबा इंतजार कराया गया और उन्होंने मुझसे बहुत सारे सवाल भी इस दौरान किए. जबकि मैंने अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट भी इस दौरान मिस कर दी. अगली फ्लाइट 6 घंटे बाद की थी, अतः इसलिए मुझे एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा और ऐसा लगा कि ये जर्नी कभी खत्म ही नहीं होगी. मैं बहुत थक गई थी. हालांकि अब सब ठीक है. मैं लॉस एंजेलिस में वर्क कमिटमेंट तलाश में हूं.”

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…