स्वास्थ्य मंत्री ने अफसरों की ली बैठक, अब मिलावटखोरी पर स्पेशल टीम करेगी छापामार कार्रवाई

भोपाल। मिलावटखोरी पर प्रदेश की कमलनाथ सरकार एक्शन में है। लगातार छापामार कार्रवाई चल रही है। कई स्थानों पर मिलावटखोरी करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत मामला भी दर्ज हुआ है। अब भोपाल में भी ऐसी ही छापामार कार्रवाई होगी। आज स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इसे लेकर भोपाल कलेक्टर, कमिश्नर और डीआईजी के साथ एक बैठक की। बैठक में ये तय किया गया है कि भोपाल में भी मिलावटखोरों के लिए छापामार कार्रवाई होगी। इसके लिए संभाग स्तरीय एक टीम बनाई जाएगी। जिसमें प्रशासन, पुलिस और खाद्य विभाग के अफसर शामिल होंगे।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…