भविष्य में एयू बैंक का 125 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य : संजय अग्रवाल

नई दिल्ली : बिजनेस बढ़ाने के मकसद से एयू बैंक ने आने वाले समय में 125 नई शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा है. बैंक के एमडी संजय अग्रवाल ने कहा कि बैंक का बेहतर प्रदर्शन जारी है. हालांकि एसेट क्वालिटी पर थोड़ा दबाव है. उन्होंने कहा बैंक का ऑटो लोन का बड़ा पोर्टफोलियो है. ऑटो इंडस्ट्री में आई गिरावट का असर नई गाड़ियों के फाइनेंस पर पड़ेगा.

एनबीएफसी में दिक्कत के कारण नए ग्राहक जुड़े
संजय अग्रवाल ने कहा कि एनबीएफसी कंपनियों में दिक्कत के कारण नए ग्राहक बैंक से जुड़े हैं. सोमवार से शुरू हुई मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में उनहोंने क्रेडिट पॉलिसी में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती की उम्मीद जताई है. यदि आरबीआई की तरफ से यह कदम उठाया जाता है तो रेपो रेट 5.75 प्रतिशत से गिरगर 5.50 प्रतिशत पर आ जाएगा.

इसके अलावा उन्होंने बताया बैंक ने कारोबार बढ़ाने के लिए 3 इन 1 डिमेट अकाउंट लॉन्च किया है. एयू बैंक व्हाट्सएप पर तुरंत अकाउंट खोलने वाला पहला बैंक बन गया है. बिजनेस बढ़ाने के लिए आने वाले समय में 125 नई शाखाएं खोलने की भी तैयरी है.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…