हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं परिणीति, कहा- ‘भारत में मुझे…’

बॉलीवुड एक्ट्रेसस परिणीति चोपड़ा की आने वाली फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है. इसके अल्वा वो हॉलीवुड फिल्म के हिंदी रीमेक में भी नज़र आने वाली है जिसकी शूटिंग हाल ही उन्होंने लंदन में शुरू की है. इसी के साथ बता दें, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी हॉलिवुड में काम करना चाहती हैं. जिस तरह उनकी बहन प्रियंका ने हॉलीवुड ने नाम कमाया है. लेकिन परिणीति ने ये भी कहा कि उन्हें भारत में काफी अच्छा काम मिल रहा है.

वैसे इन दिनों परिणीति अपनी फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके ऑपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में परिणीति ने कहा कि वह प्रियंका की ही तरह हॉलिवुड और रीजनल सिनेमा में काम करना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं प्रियंका के रास्ते पर चलना चाहूंगी. लेकिन अभी मुझे भारत में अमेजिंग काम मिल रहा है और मैं अलग-अलग तरह के रोल प्ले कर रही हूं. ‘जबरिया जोड़ी’ में मेरे किरदार और सिद्धार्थ को देख दर्शकों के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी.’ उनसे ये पूछा गया कि वह किस तरह के रोल करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा वह एक दिन किसी मराठी फिल्म में काम करना चाहेंगी.

बता दें, परिणीति, ‘मैं सिद्धार्थ से मराठी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात कर रही थी. मुझे लगता है कि मराठी सिनेमा में वाकई क्वॉलिटी है. कम से कम साल में चार ऐसी फिल्में आती हैं जो नई चीजों, विषयों के बारे में बात करती हैं. हम बॉलिवुड और बंगाली सिनेमा की बहुत बात करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि मराठी फिल्में गजब हैं. सचिन खेड़ेकर मेरे फेवरिट हैं. मैं एक न एक दिन मराठी फिल्म जरूर करना चाहूंगी. हालांकि मैं मराठी भाषा बिल्कुल भी नहीं बोलती, लेकिन जिस तरह के विषय इन फिल्मों के जरिए उठाए जाते हैं, उनकी वजह से मैं मराठी फिल्म जरूर करना चाहूंगी.’ इससे ये लगता है कि परिणीति भी हॉलीवुड के लिए इंतज़ार कर रही हैं जिससे उन्हें भी वहां काम करने का मौका मिले.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…