इस दिग्गज को चुना गया पाकिस्तान का हेड कोच और सलेक्टर, पहली बार हुआ है ऐसा

नई दिल्ली । पाकिस्तान की टीम के हेड कोच और चयनकर्ता के नाम का ऐलान हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहली बार ऐसा किया है जब एक ही शख्स को टीम का मुख्य कोच और चयनकर्ता नियुक्त किया है। बुधवार की सुबह पीसीबी ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिस्बाह उल हक अब टीम के मुख्य कोच और चयनकर्ता होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी ने अपनी ही टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक को अगले तीन साल के लिए टीम का मुख्य कोच और चयनकर्ता चुना है, जिसका आधिकारिक ऐलान हो गया है। पीसीबी ने अगले तीन के लिए मिस्बाह उल हक के साथ करार किया है। कोच मिस्बाह उल हक अब अपने हिसाब से टीम चुन सकेंगे और उन्हीं खिलाड़ियों को अच्छी कोचिंग देंगे।

इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान टीम की परफॉर्मेंस को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कोच मिकी आर्थर और चीफ सलेक्टर इंजमाम उल हक का करार नहीं बढ़ाया था। इसके बाद पीसीबी ने नया सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन जारी किए, जिसमें मिस्बाह उल हक को इस भूमिका के लिए एक दम फिट पाया गया और उनको इस रोल के लिए चुन लिया गया।

मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान टीम के लिए 75 टेस्ट और 162 वनडे मैचों खेले हैं। बतौर कप्तान उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कई सफलताएं दिलाई हैं। मिस्बाह ने साल 2010 में हुए स्पॉट फिक्सिंग के बाद पाकिस्तान टीम को आगे बढ़ाया था। इससे पहले साल 2007 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम को बतौर कप्तान उन्होंने फाइनल में पहुंचाया, जहां भारत से हार मिली थी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले मिस्बाह उल हक ने बतौर कोच बहुत कम काम किया है। 45 वर्षीय मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान सुपर लीग(PSL) में पेशावर जालमी टीम को अपनी कोचिंग की सेवाएं दी हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार मिस्बाह उल हक किसी टीम के कोच होंगे।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…