वाणी संग इश्क फरमा रहे ऋतिक, साल का सबसे महंगा गाना ‘घुंघरू’ रिलीज

Ghungroo Song Out : ”इतनी जोर से नाची आज… कि घुंघरू टूट गए” पंकज उदास का यह गाना 90s में खूब पॉपुलर रहा था और अब इसी गाने को नए अंदाज में पेश किया गया है विशाल-शेखर द्वारा. बता दें कि इस गाने को आवाज दी है अरिजीत सिंह और शिल्पा राव द्वारा मिलकर. गाने में सुपरस्टार ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस वाणी कपूर के डांस मूव्स दिखाई दे रहे हैं. साथ ही इसे साल का सबसे बड़ा म्यूजिक एंथम कहकर रिलीज किया गया है. इसे महंगे लोकेशन पर शूट किया गया है.

एक्ट्रेस वाणी कपूर इस गाने में जितनी खूबसूरत लग रही हैं, उतनी ही खूबसूरती से उन्होंने डांस भी किया है और वहीं बात जब ऋतिक रोशन के डांस की हो तो उसमें तो कोई शक नहीं है कि वो बॉलीवुड के बेस्ट डांसर हैं. उनके जैसा डांस बॉलीवुड में और कोई नहीं कर सकता है.

फिल्म वॉर में ऋतिक रोशन और वाणी कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में ऋतिक और टाइगर आमने-सामने देखने को मिलेंगे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि वॉर फिल्म 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर रिलीज की जा रही है.

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…