Flipkart taps Kirana Shops: फ्लिपकार्ट ने 27,000 किराना दुकानदारों को अपने साथ जोड़ा, यह है प्लानिंग

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में ग्राहकों घर बैठे मनपंसद सामान पहुंचाने के इरादे से ई-कॉमर्स कंपनियां अपने आपूर्ति नेटवर्क को बढ़ाने में जुट गई हैं। इसी दिशा में कदम उठाते हुए ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस Flipkart ने 27,000 किराना दुकानदारों को अपने साथ जोड़ा है।

ये किराना दुकानदार 700 शहरों में फैले हैं। खास बात यह है कि इनमें से ज्यादातर दुकानदार टियर-2 शहरों में हैं। Flipkart का कहना है कि फेस्टिव सीजन के दौरान ‘द बिग बिलियन डेज’ सेल को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इससे लाखों ग्राहकों तक समय पर सामान पहुंचने में मदद मिलेगी।

किराना दुकानदारों को भी ऐसे होगा फायदा

Flipkart का दावा है कि इससे किराना दुकानदारों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। फेस्टिव सीजन के दौरान ग्राहक, खासतौर पर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसी चीजों की ज्यादा खरीददारी करते हैं। इसी सीजन को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने लगभग 6 महीने पहले किराना दुकानों को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ने की शुरुआत की थी। Flipkart ने इन किराना दुकानदारों को ग्राहकों के सवालों और आग्रह से निपटने के लिए एक खास प्रशिक्षण भी दिया है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…