लंदन में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की हुई सर्जरी, अब मैदान पर वापसी करना होगा…

नई दिल्ली । भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इन दिनों चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक को पीठ के निचले भाग में चोट लगी थी जिसकी वजह से उनको सर्जरी करानी पड़ी। लंदन में शनिवार को उनकी सफल सर्जरी हुई जिसकी जानकारी खुद हार्दिक ने सोशल मीडिया पर दी।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं और उनकी चोट टीम के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। एशिया कप (Asia cup 2018) के दौरान हार्दिक चोटिल हुए थे जिसकी वजह से उनको मैच बीच में छोड़ना पड़ा था और स्ट्रेचर पर लिटाकर मैदान से बाहर लाया गया था।

शनिवार को हार्दिक ने सोशल मीडिया पर अपनी सर्जरी की जानकारी दी और बताया, “सर्जरी सफलतापूर्वक हो गई। हर उस एक शख्य का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंनें मुझे इसके लिए शुभकामनाएं दी। मैं बहुत जल्दी वापसी करूंगा, तब तक सबको मिल करूंगा।”

हार्दिक ने एशिया कप में लगी चोट के बाद आईपीएल और फिर आईसीसी विश्व कप में वापसी की थी। विश्व कप के बाद उनका चोट एक बार फिर से उभरकर सामने आई जिसकी वजह से उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाहर रखा गया।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हार्दिक के जल्दी ठीक होकर मैदान पर वापसी की उम्मीद जताई है। हार्दिक ने सर्जरी के बाद ट्विटर पर अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसपर बीसीसीआई की तरफ से लिखा गया कि आपके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…