उत्‍तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से की औपचारिक वार्ता की पेशकश

सियोल। दक्षिण कोरिया के समक्ष उत्‍तर कोरिया ने औपचारिक तौर पर वार्ता की पेशकश की है। उत्‍तर कोरिया के डायमंड माउंटेन रिसॉर्ट में दक्षिण कोरिया निर्मित होटलों व अन्‍य पर्यटन सुविधाओं के संभावित विध्‍वंस को लेकर इस वार्ता की पेशकश की गई है। बता दें कि इन सुविधाओं को किम जोंग उन ने गलत बताया है।

उत्‍तर कोरिया ने अपनी निराशा व्‍यक्‍त की कि दक्षिण अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों की अवहेलना नहीं करेगा और साइट पर दक्षिण कोरियाई पर्यटन फिर से शुरू करेगा। सियोल की यूनिफिकेशन मिनिस्ट्री ने कहा कि शुक्रवार को इसे उत्‍तर कोरिया की ओर से प्रस्‍ताव प्राप्‍त हुआ है। इसमें दस्तावेजों के आदान-प्रदान के जरिए इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही गई है।

डायमंड माउंटेन का पर्यटन कोरियाई देशों के बीच सहयोग मामले में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह उत्‍तर कोरिया की कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए भी यह अहम है। इससे पहले वर्ष 2008 में एक उत्तर कोरियाई गार्ड को गोली मार दी गई थी और एक दक्षिण कोरियाई पर्यटक की भी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद ही दक्षिण कोरिया की ओर से सारी सेवाओं को निरस्‍त कर दिया गया था।

उत्‍तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए की माने तो किम ने बुधवार को माउंट कुमगांग रिजॉर्ट का दौरा किया और वहां जर्जर हो चुके दक्षिण कोरियाई इमारतों को तोड़ने का फैसला किया है। साथ ही इन इमारतों की जगह नए आधुनिक सुविधा केंद्र बनाने का आदेश दिया।

  • Related Posts

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…