Exclusive: MS Dhoni को लेकर उड़ी ये अफवाह, क्रिकेट संघ को देनी पड़ी सफाई

रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले गए आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के मिली हार के बाद धौनी ने कोई मैच नहीं खेला है। पूर्व कप्तान इन दिनों अपने गुहराज्य रांची में हैं और जेएससीए स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। ऐसे में यह बातें की जा रही थी कि वह झारखंड टीम की टीम के कोच की भूमिका निभा सकते हैं।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के झारखंड टीम के कोच बनने की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। दैनिक जागरण से खास बात करते हुए जेएससीए ने इस बात को अफवाह बताया।

उन्होंने कहा कि धौनी जब रांची में रहते हैं तो नियमित रूप से जेएससीए स्टेडियम आते हैं। इस दौरान झारखंड की किसी भी टीम का कैंप चलता है तो वे वहां जाकर जूनियर खिलाडियों को टिप्स देते हैं। वे अधिकारिक रूप से कोच के रूप में नहीं जुड़े हैं।

जेएससीए के सचिव संजय सहाय ने बताया कि धौनी यह काम काफी पहले से कर रहे हैं। ऐसे में इस बात को गलत तरीके से प्रचार किया जा रहा है।

धौनी के संन्यास की खबर चर्चा में

गौरतलब है आईसीसी विश्व कप के बाद से ही धौनी ने टीम इंडिया के लिए कोई मैच नहीं खेला है। वह लगातार खेली जा रही सीरीज के चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वेस्टइंडीज और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के लिए धौनी का चयन नहीं किया गया था। गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए चुनी गई टी20 टीम में भी उनका नाम शामिल नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि धौनी अब बहुत जल्दी ही क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…