MS Dhoni शुरू कर सकते हैं क्रिकेट में ये नई पारी, बस BCCI से चाहिए अनुमति

नई दिल्ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी क्रिकेट में एक नई शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) से इजाजत लेनी होगी। एमएस धौनी इसी महीने बतौर क्रिकेट कॉमेंटेटर अपना डेब्यू कर सकते हैं, जिसकी अनुमति बीसीसीआइ देनी है।

दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच कोलकाता में 22 नवंबर से ऐतिहासिक टेस्ट मैच शुरू होना है जो डे-नाइट टेस्ट होगा और गुलाबी गेंद से ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैच के प्रसारणकर्ताओं ने धौनी और भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआइ को एक प्रपोजल भेजा है, जिसमें धौनी के कॉमेंट्री करने की बात कही है।

BCCI को देनी है अनुमति

ब्रॉडकास्टर्स को बीसीसीआइ से अभी अनुमति धौनी के इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में कॉमेंट्री करने को लेकर नहीं दी है। बीसीसीआइ से जुड़े सूत्र ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया है, “हां, प्रसारणकर्ताओं ने हमें प्रपोजल भेजा है, लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ है। अगर BCCI अनुमति देती है तो धौनी Day-night test में कॉमेंट्री करते दिखाई देंगे।”

गौरतलब है कि एमएस धौनी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी बार भारतीय टीम की जर्सी में नज़र आए थे। कई साल पहले धौनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं, बतौर क्रिकेटर उनकी वापसी कब होगी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

22 नवंबर से शुरू होगा ऐतिहासिक टेस्ट

बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 29 अक्टूबर को बीसीसीआइ के इस प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है कि उनकी टीम आखिरी टेस्ट मैच को डे-नाइट टेस्ट मैच के तौर पर पिंक बॉल से खेलेगी। ये टेस्ट मैच में 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डेंस में शुरू होगा, जो दोपहर को डेढ़ बजे से खेला जाएगा।

फिलहाल, भारत और बांग्लादेश की टीम तीन टी20 मैचों की सीरीज में आमने-सामने हैं। इस सीरीज का एक मुकाबला खेला जा चुका है, जिसे मेहमान टीम बांग्लादेश ने जीता है। वहीं, दूसरा मैच गुरुवार को राजकोट में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 10 नवंबर को नागपुर में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…