अयोध्या मामले पर फैसले से पहले कांग्रेस करने जा रही अहम बैठक, बनेगी खास रणनीति

नई दिल्ली । अयोध्या पर फैसला आने की घड़ी अब नजदीक आ रही है, इसके लिए कांग्रेस ने भी अपनी कमर कस ली है। कांग्रेस पूरी तरह से तैयारी कर रही है। अयोध्या पर फैसला 17 नवंबर से पहले कभी भी आ सकता है, इस बीच कांग्रेस की कार्यसमिति(CWC) की बैठक 10 नवंबर को होने जा रही है।

इस बीच पार्टी के सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस इस बैठक में अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अपनी रणनीति तैयार करने वाली है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसकी जानकारी दी है। साथ ही इस बैठक में 18 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के आगामी शीतकालीन सत्र से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों और आर्थिक मंदी पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सोनिया गांधी करेंगी अध्यक्षता

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कांग्रेस की कार्यसमिति(CWC) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी, जिसमें पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस की कार्यसमिति(CWC)ने 10 अगस्त को सोनिया गांधी को पार्टी का अंतरिम प्रमुख नियुक्त किया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतज़ार

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम जन्मभूमि पर मालिकाना हक के मुकदमें में सुनवाई पूरी करके गत 16 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जस्टिस गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 40 दिन तक मैराथन सुनवाई करने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

रिटायर होने से पहले फैसला देंगे जस्टिस गोगोई ?

सुप्रीम कोर्ट को उम्मीद है कि मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की रिटायरमेंट से पहले 17 नवंबर तक अयोध्या विवाद मामले में वह अपना फैसला सुना देगी।वैसे तो भारत के प्रधान न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई के सेवानिवृत्त होने में अभी 10 दिन बाकी हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की सूची के मुताबिक गुरुवार को इनमें से किसी भी मामले में फैसला नहीं आ रहा है ऐसे में इन मुकदमों के फैसले के लिए मात्र चार दिन बचे हैं। हालांकि यह अनिवार्य नहीं है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या मुख्य न्यायाधीश कार्यदिवस पर ही मुकदमों की सुनवाई करें या फैसला सुनाएं, लेकिन सामान्यतौर पर कोर्ट कार्यदिवस पर ही फैसले सुनाता है।

  • Related Posts

    भिंड: शेरपुर पंचायत में कचरा वाहन खरीदी पर उठे सवाल, 8 लाख के वाहन के लिए खर्च किए 13.60 लाख रुपये

    By: Ravindra Singh भिंड जिले की गोहद जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेरपुर में कचरा वाहन की खरीद को लेकर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। दावा किया…

    इंदौर अर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2.0: MP में 2047 तक 20 लाख रोजगार का लक्ष्य, 15 नई टाउनशिप बसाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh इंदौर। मध्य प्रदेश में शहरी विकास को नई दिशा देने और निवेश के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2047…