Ind vs Ban: दूसरे टी20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव? इस खिलाड़ी पर लटक रही तलवार !

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला हार चुकी है। 7 विकेट की करारी हार के बाद अब भारत का इरादा दूसरा मुकाबला जीतकर हर हाल में वापसी करने का होगा। राजकोट में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में बराबरी करने की कोशिश में होगी जबकि मेहमान इसे जीत सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगे।

दिल्ली टी20 में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ खराब बल्लेबाजी और घटिया फील्डिंग की वजह से हार झेलनी पड़ी। टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम की यह बांग्लादेश के खिलाफ पहली हार थी। अब राजकोट में टीम इंडिया शर्मनाक हार को भुलाकर जीत हासिल कर सीरीज में बने रहना चाहेगी। इस मैच के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जा सकता है।

रोहित और धवन की ओपनिंग जोड़ी

भारतीय पारी की शुरुआत करने का जिम्मा एक बार फिर से कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ही संभालते नजर आएंगे।

संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर

दूसरे टी20 मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल की जगह शामिल किया जा सकता है। वह मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का साथ देते नजर आ सकते हैँ।

विकेटकीपर रिषभ पंत

कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ही साफ किया है कि वह रिषभ पंत को अभी और मौके देने के पक्ष में हैं। टी20 ने उनकी पहचान बनाई है और वह इस फॉर्मेट के बेहद खतरनाक खिलाड़ी हैं। दिल्ली में फ्लॉप होने के बाद भी दूसरे मैच में रिषभ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना है।

ऑलराउंडर क्रुणाल, शिवम और वॉशिंगटन

पहले टी20 में खेलने वाले क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर के साथ डेब्यू करने वाले शिवम दूबे को दूसरे मुकाबले में भी मौका दिए जाने की पूरी उम्मीद है। क्रुणाल और सुंदर स्पिनर गेंदबाजी करते हैं जबकि शिवम मध्यमगति के गेंदबाज हैं।

दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर

दिल्ली में रन लुटाने वाले खलील अहमद को बाहर कर घरेलू क्रिकेट में अच्छा कर रहे शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। दीपक चाहर ने लगातार इस फॉर्मेट मे अच्छा किया है लिहाजा उनकी जगह टीम में पक्की है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…