Share Market: सेंसेक्स मे 150 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,100 के पार

नई दिल्ली । शेयर बाजार आज बुधवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 158.09 अंकों की बढ़त के साथ 40,979.39 पर खुला है। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक अधिकतम 41,075.76 अंकों तक गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 30.8 अंकों की बढ़त के साथ 12,068.50 पर खुला है। खबर लिखने तक यह अधिकतम 12,108.5 अंकों तक गया।

सेंसेक्स बुधवार को 9 बजकर 47 मिनट पर 196.48 अंकों की बढ़त के साथ 41,017.78 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 57.55 अंकों की बढ़त के साथ 12,095.25 पर कारोबार कर रहा था। इस समय पर निफ्टी की 50 कंपनियों में से 42 कंपनियों के शेयर हरे निशान और 8 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी तेजी

शुरुआती कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों के शेयरों में से सबसे ज्यादा तेजी YES BANK, TATA MOTORS, M&M, JSW Steel और HDFC कंपनियों के शेयरों में दिखाई दी।

इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 में शामिल कंपनियों में से CIPLA, LT, BPCL ICICI BANK और ADANI PORTS कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिखाई दी।

भारतीय रुपया और क्रूड ऑयल

भारतीय रुपया आज बुधवार को मामूली तेजी के साथ खुला है। रुपया आज चार पैसे की मजबूती के साथ खुला है। जिससे एक डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये का मूल्य 71.44 पर आ गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 71.48 पर बंद हुआ था। वहीं, बुधवार सुबह क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 0.24 फीसद की गिरावट के साथ 58.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था और ब्रेंट ऑयल का फ्यूचर भाव 0.21 फीसद की गिरावट के साथ 63.08 डॉ़लर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…