कुली में अमिताभ संग फाइटिंग सीन के बाद 4 साल तक पुनीत ने खाए धक्के, ऐसे मिली महाभारत

कुली के हादसे के बाद आपको काम मिलना कम हो गया था? और आपको महाभारत कैसे मिली? इस पर पुनीत ने कहा- ‘मुझे कुछ काम मिल रहा था, लेकिन मेरी उम्मीदों के हिसाब से नहीं. मैंने इस बीच कुछ सुपरहिट फिल्में भी दीं. मेरी 1983 की हॉरर फिल्म पुराना मंदिर एक फेमस फिल्म थी. मैंने Palay Khan और जख्मी औरत भी की और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं. जब मैंने सुना कि बीआर चोपड़ा महाभारत बना रहे हैं, तो मैंने उनसे संपर्क किया और कहा कि मैं दुर्योधन की भूमिका के लिए ऑडिशन देना चाहता हूं.’

नच बलिए 10 में दिखेगी आसिम-हिमांशी की जोड़ी? सिंगर ने बताया

जब बेटी शिवांगी को अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करते देख इमोशनल हो गई थी उनकी मां

‘ये मेरी किस्मत थी. वो न चार साल मेरे आत्मनिरीक्षण की अवधि थी, मुझे और मेहनत करनी थी. भाग्य से ज्यादा और समय पहले किसी को कुछ नहीं मिलता. 1988 में मुझे महाभारत में आना था. उससे पहले मेरा स्ट्रगल पीरियड था. लेकिन मैंने उस समय अपनी बॉडी, आवाज और एक्टिंग पर काम किया.’

अमिताभ को आई थी गंभीर चोट

बता दें कि कुली फिल्म शूटिंग के दौरान अमिताभ और पुनीत इस्सर के बीच फाइट सीक्वेंस फिल्माया जाना था. इसी सीन के दौरान अमिताभ गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. अमिताभ के पेट में इतनी गहरी चोट आई कि उनकी आंत फट गई थी. अमिताभ की जान बचाने के लिए 200 डोनरों ने 60 बोतल खून भी दिया था. फिल्म कुली 1983 में रिलीज हुई थी. 1986 में पुनीत ने महाभारत साइन की थी.

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    कर्तव्य निभाते हुए एसएचओ दिलीप पुरी का निधन, पत्नी को एसआई पद पर मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति; परिवार को 1 करोड़ की सहायता

    देवास जिले के खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान थाना प्रभारी (एसएचओ) दिलीप पुरी के दुखद निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि…