ट्रेन के बाद घरेलू उड़ानें जल्द शुरू होने की उम्मीद, ये है वजह

15 रूट पर ट्रेन सेवायें शुरू करने के बाद सरकार अब जल्द ही घरेलू यात्री उड़ानें शुरू करने की घोषणा कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे का दौरा किया। उन्होंने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से बचाव के लिए हवाई अड्डे की तैयारियों का जायजा लिया। इसके बाद वे सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अन्य हवाई अड्डों पर भी सामाजिक दूरी ‘सोशल डिस्टेंस’ बनाये रखने के लिए की गयी तैयारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार नियमित घरेलू उड़ानें शुरू करने की अनुमति दे सकती है।

नागिरक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले दिनों कई समाचार चैनलों को साक्षात्कार दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मई के मध्य से घरेलू उड़ानें शुरू हो सकती हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने के बारे में बाद में विचार किया जायेगा।

उड़ानें दुबारा शुरू होने की उम्मीद में आज विमान सेवा कंपनियों में शेयरों में तेजी देखी गयी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के शेयर चार फीसदी से अधिक चढ़ गये। किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के शेयर भी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में रहे।

कोविड-19 के मद्देनजर 25 मार्च से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू है। तब से नियमित घरेलू यात्री उड़ान भी बंद हैं। अंतरार्ष्ट्रीय उड़ानें 22 मार्च से बंद हैं। पहले तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गयी थी। बाद में पहले उसे 19 और फिर 14 दिन के लिए और बढ़ाया गया। लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। इस दौरान मालवाहक विमानों और विशेष अनुमति प्राप्त यात्री उड़ानों का संचालन हो रहा है।

  • Related Posts

    राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी के सामने कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी, दाखिल किया नामांकन

    भोपाल। मध्य प्रदेश में 12 नवंबर को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल…

    दिवाली पर सुबह एक और शाम दो घंटे जला सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय की समयसीमा

    दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को मिलेगी सीमित छूट, 9 नवंबर से फिर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध नई दिल्ली। दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा…