यूपी में अगले सप्ताह से बंद हो जाएंगीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

लखनऊ
दूसरे राज्यों से उत्तर प्रदेश में घर वापसी के लिए चली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का सिलसिला अगले सप्ताह से बंद हो जाएगा। यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी का कहना है कि कई राज्यों ने यह बताया है कि उनके यहां से यूपी जाने वालों की संख्या अब इतनी नहीं है कि उसके लिए स्पेशल ट्रेन या बस की जरूरत पड़े।

अब महाराष्ट्र व केरल से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं। महीने के आखिर तक संभवत: यह सेवा बंद कर दी जाएगी। एसीएस ने बताया कि दूसरे राज्यों से अब तक 1411 ट्रेनें आ चुकी हैं। आगे प्रस्तावित ट्रेनों की संख्या मिला लें तो यूपी में कुल 1551 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें संचालित हुई हैं।

अब तक 26 लाख पहुंचे घर
यूपी में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 21.59 लाख लोग लाए गए हैं। बसों की संख्या को भी मिला लें तो अब तक 26 लाख से अधिक प्रवासियों को सरकार ने घर पहुंचाया है। वहीं प्रदेश के भीतर भी अलग-अलग जिलों से 93 ट्रेनें चलाई गई हैं।

सामान्य ट्रेनों से पूरी हो जाएगी जरूरत
अवनीश अवस्थी ने कहा कि गुजरात, दिल्ली, पंजाब, तेलगांना, राजसथान, हरियाणा, कनार्टक आदि राज्यों ने सूचित किया है कि अब उनके यहां से यूपी जाने वालों की संख्या न के बराबर है। इसलिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन या बसों की जरूरत नहीं है। एक जून से जो सामान्य ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं, उनसे जरूरत पूरी हो जाएगी। इसको देखते हुए मई के अंत तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन या बसों के जरिए चलाया जा रहा अभियान खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 490 ट्रेन से 7.12 लाख महाराष्ट्र से 327 ट्रेन से 4.55 लाख, पंजाब से 228 ट्रेन से 2.67 लाख श्रमिकों को ट्रेन से लाया गया है।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…