69000 शिक्षक भर्ती से पहले कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती से पहले परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी को रविवार को सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया दिसम्बर 2019 से चल रही है और लॉकडाउन की वजह से रोक दी गयी। यह प्रक्रिया 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है इसलिए शिक्षकों का कहना है कि तबादले तत्काल किए जाएं।

अंतर जनपदीय तबादले के लिए 20 दिसम्बर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए। उसके बाद प्रत्येक जनपदों में कॉउंसिलिंग भी कराई गई। इस बार पारस्परिक स्थानांतरण भी होना है। 70838 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय जबकि 9641 ने पारस्परिक तबादले के लिए आवेदन किया है। अभ्यर्थियों के गुणांक प्रदर्शन और उसपर आपत्तियां लेने का काम पूरा हो चुका है। अब इसकी जांच करके सिर्फ अंतर्जनपदीय स्थानांतरण सूची प्रकाशित करना बाकी है। इसी बीच कोरोना संकट के चलते सचिव ने तबादले की प्रक्रिया रोक दी थी।

अब लॉकडाउन पीरियड में ही 69000 शिक्षकों की भर्ती होती देख शिक्षक अंतर जनपदीय स्थानांतरण की मांग करने लगे हैं। ज्ञापन देने वालों में सुधेश पांडेय, हरिशंकर ओझा, विवेकानंद, मनोज कुमार, अनुराग, कमल आदि रहे।

  • Related Posts

    MP में मंत्रियों के प्रभार वाले जिलों में होगा बदलाव, दिसंबर में नई व्यवस्था; कैबिनेट विस्तार का इंतजार

    By: Ravindra Singh भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाले दिनों में प्रशासनिक और संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार मंत्रियों को…

    मुरैना में बिजली का तार डालने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र पर लाठियों से हमला; 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले…