‘बिग बॉस 13’ फेम अरहान खान जूझ रहे हैं डिप्रेशन से, ढाई महीने से चल रहा है इलाज

Bigg Boss 13 fame Arhan Khan is battling depression treatment has been going on for two and a half months 02बिग बॉस 13’ फेम अरहान खान इस सीजन के सबसे ज्यादा लाइमलाइट में आने वाले कंटेस्टेंट रहे। आपको बता दें कि अरहान खान शो में एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे और उन्होंने शो में ही रश्मि देसाई को प्रपोज भी किया था। प्रपोज करने के बाद शो में ही अरहान खान की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट्स बाहर आए थे, जिसपर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। इसके बाद रश्मि देसाई ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। बीच में यह बात भी सामने आई थी कि अरहान खान ने रश्मि देसाई के अकाउंट से बड़ी रकम अपने अकाउंट में ट्रांसफर की है। हालांकि, रश्मि और अरहान दोनों ही के बयान इस बात पर बिलकुल अलग आए थे। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अरहान खान ने एक मीडिया प्रवक्ता से बातचीत की जिसमें उनका व्यवहार काफी अजीब रहा। साथ ही अरहान ने बताया कि वह साइकैट्रिस्ट से कंसल्ट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इसपर कुछ भी ज्यादा बताने से इंकार कर दिया। अरहान खान की मैनेजर अवंतिका सिन्हा ने स्पॉटब्वॉय को बताया कि अरहान डिप्रेशन से जूझ रहे हैं।

अवंतिका कहती हैं कि हां, यह सच है कि अरहान डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, लेकिन यह कुछ नया नहीं है। अरहान ढाई महीने से इलाज करा रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि अरहान जल्दी ठीक हो जाएं और इससे बाहर आ जाएं। आपको किसी की मदद की जरूरत है अगर आपने यह अपना लिया तो आप खुद को बेहतर बना सकेंगे। अरहान इस समय जयपुर में अपने परिवार के साथ हैं। कुछ दिन उनके साथ रहने के बाद वह दोबारा काम और पॉजिटिविटी पर ध्यान देने लगेंगे। तब तक उन्हें थोड़ी स्पेस देते हैं जिससे वह खुद को बेहतर महसूस कर सकें।

  • Related Posts

    आयुष्मान खुराना को धमकी, लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने मांगे करोड़ों रुपये

    धमकी भरा ऑडियो मैसेज मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच, फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को धमकी मिलने का मामला सामने आया है।…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…