क्राइस्टचर्च T-20: जेम्स विंस का अर्धशतक, इंग्लैंड ने कीवियों को 7 विकेट से हराया

जेम्स विंस के पहले टी-20 अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पहले मैच में सात विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 153 रन बनाए. इंग्लैंड ने 18.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. विंस को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल महज दो रन बनाकर आउट हो गए. कॉलिन मुनरो भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए और 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

टिम शिफर्ट ने मेजबान टीम पारी को संभालते हुए 32 रन बनाए. इसके बाद अनुभवी रॉस टेलर ने 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनका साथ डैरिल मिचेल ने दिया जिन्होंने नाबाद 30 रन की तेज पारी खेलकर टीम के स्कोर को 153 रनों तक पहुंचाया. मेहमान टीम की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे अधिक 2 विकेट निकाले. सैम कुरेन, आदिल राशिद और पैट्रिक ब्राउन ने एक-एक विकेट लिया.

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही. मेहमान टीम का पहला विकेट 37 के कुल योग पर डेविड मलान (11) के रूप में गिरा. 68 के स्कोर पर जॉनी बेयरस्टो (35 रन) के पवेलियन लौटने के बाद जेम्स विंस ने मोर्चा संभाला.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…