PMC बैंक घोटाले में सरकार और RBI को हाईकोर्ट का नोटिस

नई दिल्ली : पीएमसी बैंक घोटाला (PMC Bank Scam) मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और आरबीआई को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट की तरफ से जारी किए गए नोटिस में सरकार और आरबीआई को 22 जनवरी 2020 से पहले जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है. अब इस मामले पर हाईकोर्ट में 22 जनवरी को अगली सुनवाई होनी है. यह याचिका बिजॉन मिश्रा की तरफ से दायर की गई है.

100 प्रतिशत बीमा सुरक्षा देने की मांग
याचिका में पंजाब और महाराष्ट्र बैंक (PMC Bank) में जमाकर्ताओं के लिए 15 लाख से अधिक की सुरक्षा और 100 प्रतिशत बीमा सुरक्षा के निर्देश देने की मांग की गई है. पीएमसी बैंक के ग्राहकों को अपनी मेहनत की कमाई डूबने का डर सताने लगा है. इसी चिंता में कई ग्राहकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जबकि एक ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली.

कई निवेशकों की हार्ट अटैक से मौत
दिल के दौरे का शिकार हुए संजय गुलाटी (51) के परिवार के 90 लाख रुपये बैंक में जमा थे, जबकि खुदकुशी करने वाली निवेदिता बिजलानी (39) पेशे से डॉक्टर थीं. एक अन्य व्यक्ति फत्तोमल पंजाबी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई. ओशिवारा निवासी संजय गुलाटी ने सोमवार को 80 साल के पिता सीएल गुलाटी के साथ कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.

सीएल गुलाटी ने बताया कि भारी तनाव में चल रहे संजय रात डिनर के बाद दिल का दौरा पड़ा और मौत हो गई. हालांकि सोमवार को ही आरबीआई ने पैसा निकालने की सीमा बढ़ाकर 40 हजार रुपये की थी.

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…