दो दिन में ही 30% चढ़ा अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर

आज शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 135 अंकों की बढ़त के साथ 62,098 पर खुला

मुंबई
आज यानी मंगलवार (23 मई) को शेयर बाजार बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 135 अंकों की बढ़त के साथ 62,098 के स्तर पर खुला है। वहीं निफ्टी में भी 48 अंकों की तेजी रही, यह 18,362 पर ओपन हुआ था। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी और सिर्फ 6 में गिरावट देखने को मिल रही है।
वहीं आज अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 10% की तेजी देखने को मिल रही है। ये 2600 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 19.55% चढ़कर 2,338 रुपए पर बंद हुआ था। यानी दो दिन में ही इसका शेयर 30% चढ़ गया है।

  • Related Posts

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…