बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में नए खुलासे

:2 पहलवानों से छेड़छाड़ की, 1 का पीछा किया; कॉल डिटेल्स से कुछ खास नहीं मिला

पानीपत
साक्षी मलिक ने कहा कि चार्जशीट की कॉपी देखने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा। वहीं चार्जशीट पर अभी बृजभूषण का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर 6 महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बनी चार्जशीट में नए खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की जांच में 6 में से 2 महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ और एक का रास्ता रोकने या पीछा करने का मामला सामने आया है।
दिल्ली पुलिस को कॉल डिटेल्स से कुछ खास हाथ नहीं लगा है। इसकी वजह ये है कि टेलिकॉम कंपनियां एक साल से ज्यादा का कॉल रिकॉर्ड नहीं रखतीं। चार्जशीट पेश होने के बाद साक्षी मलिक ने कहा- अब स्पष्ट हो गया है कि बृजभूषण कसूरवार हैं।
साक्षी ने कहा- हमारे वकील ने चार्जशीट की कॉपी के लिए एप्लिकेशन दी है, ताकि हम जल्द से जल्द उस पर लगाए चार्ज के बारे में पता लगा सकें, हम देखेंगे कि वह चार्ज सही हैं या नहीं। सभी चीजें देखने के बाद हम अगला कदम उठाएंगे। यह भी देखेंगे की हमारे साथ किए गए वादे पूरे हुए या नहीं, जिनमें हमारे ऊपर दर्ज FIR वापस लेने की बात भी शामिल है।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…