MP को दो और वंदे भारत ट्रेन

:रानी कमलापति से जबलपुर और रानी कमलापति इंदौर के बीच चलेगी, PM मोदी 27 जून को दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल.. मध्यप्रदेश को अब दूसरी व तीसरी वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है। दोनों ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान एक ट्रेन इंदौर और दूसरी जबलपुर के लिए रवाना होगी। सीनियर डीसीएम 2 सौरभ कटारिया ने बताया कि यह ट्रेनें रानी कमलापति टू इंदौर और रानी कमलापति टू जबलपुर के लिए चलेगी। हालांकि रेलवे ने अभी ट्रेनों का शेड्यूल जारी नहीं किया है।
बता दें कि इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अप्रैल 2023 को रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन क हरी झंडी दिखाई थी।
रानी कमलापति स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर हो रही तैयारियां
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 व 2 पर प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। इसमें एक ट्रेन प्लेटफॉर्म 1 से इंदौर के लिए रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन प्लेटफॉर्म 2 से जबलपुर के लिए रवाना होगी। इसे लेकर डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय लगातार दो दिन से रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…