ग्वालियर में शिवाय अपहरण कांड के फरार चल रहे दो आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

ग्वालियर-में-शिवाय-अपहरण-कांड-के-फरार-चल-रहे-दो-आरोपियों-का-पुलिस-ने-निकाला-जुलूस

ग्वालियर

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शिवाय अपहरण कांड मामले के फरार चल रहे दो आरोपियों को ग्वालियर पुलिस एसआईटी ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। शहर के सात नंबर चौराहे से CP कॉलोनी तक आरोपी मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर का जुलूस निकाला गया। CP कॉलोनी वही इलाका है जहां शिवाय के घर के पास उसका अपहरण किया गया था। मुरार थाना पुलिस ने इस दौरान क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन भी कीया।

सीपी कॉलोनी से बदमाशों ने मासूम का किया था अपहरण
बता दें कि बीती 13 फरवरी को ग्वालियर की CP कॉलोनी से 07 साल के मासूम शिवाय का बाइक सवार दो बदमाशो ने अपहरण किया गया था। उसी दिन पुलिस की सख्त नाकाबंदी के चलते वह शिवाय को मुरैना में छोड़कर भाग गए थे। जिसके बाद हाल ही में मुरैना पुलिस ने वारदात में शामिल आरोपी बंटी गुर्जर और राहुल गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ा था।

अपहरण कांड में 7 आरोपी शामिल  
वहीं ग्वालियर पुलिस एसआईटी ने मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर को धरदबोचा। दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया गया कि कुल 07 लोगों ने मिलकर शिवाय अपहरण कांड को अंजाम दिया था। मोनू गुर्जर और भूरा गुर्जर शिवाय की रैकी करने,अपराध का षड्यंत्र रचने के साथ शिवाय को घर में छिपा कर रखने में शामिल रहे। फिलहाल बाइक से शिवाय का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी भोला गुर्जर और राहुल कंसाना के साथ उनके साथी धम्मू गुर्जर की पुलिस तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    मोहन कैबिनेट की बैठक में 21 प्रस्तावों पर मंथन, गेहूं से लेकर नई नियुक्तियों तक अहम फैसलों की उम्मीद

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को भोपाल स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने वाली है।…

    खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कोर कमेटी में निंदा प्रस्ताव,3 शहरों में होंगी बड़ी रैलियां

    —‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जुटेंगे कार्यकर्ता,राज्यसभा उम्मीदवारों के पैनल पर बनी सहमति भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में…