केरल में ट्रेन रोकना भूल गया ड्राइवर

:वेनाड एक्सप्रेस को 700 मीटर रिवर्स करके चेरियानाड लाया गया, यहां स्टेशन मास्टर और सिग्नल भी नहीं

तिरुवनंतपुरम
केरल में एक लोको पायलट (ड्राइवर) ट्रेन रोकना भूल गया। वह ट्रेन को 700 मीटर आगे ले गया। फिर गलती का एहसास होने पर वह ट्रेन को रिवर्स करके वापस स्टेशन पर लाया। बाद में पता चला कि इस स्टेशन पर न तो स्टेशन मास्टर है और न ही सिग्नल, इसीलिए ड्राइवर से चूक हो गई।

घटना केरल के अलापुझा जिले की है। तिरुवनंतपुरम से शोरानूर जा रही 16302 वेनाड एक्सप्रेस के लोको पायलट को रविवार सुबह 7.45 बजे चेरियानाड स्टेशन पर ट्रेन रोकना था। कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और कुछ यात्रियों को ट्रेन से उतरना भी था, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…