नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर वन जेवलिन थ्रोअर बने

:ऐसा करने वाले देश के पहले एथलीट, 8 महीने से वर्ल्ड नंबर दो पर थे
दिल्ली
यह फोटो 5 मई की है। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। –
यह फोटो 5 मई की है। नीरज ने दोहा डायमंड लीग में 88.67 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।
टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-वन जेवलिन थ्रोअर बन गए हैं। वह देश के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स फेडरेशन ने सोमवार को यह रैंकिंग जारी की। नीरज 1455 अंकों के साथ नंबर वन पर काबिज हैं। उन्होंने वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडर्सन पीटर्स को 22 अंकों से पीछे छोड़ दिया।
रैकिंग में पड़ोसी देश पाकिस्तान के थ्रोअर अरशद नदीम पांचवें स्थान पर रहे। नदीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। इसमें नीरज चोपड़ा चोट की वजह से भाग नहीं ले पाए थे। वहीं, भारत के रोहित यादव 15वें और डीपी मनु 17वें स्थान के साथ टॉप-20 में शामिल हैं

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…