गंगा जमना स्कूल संचालक इदरीश खान के ठिकानों पर दबिश

..हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने और धर्मांतरण समेत कई गंभीर आरोप झेल रहे दमोह के गंगा जमना स्कूल के संचालक इदरीश खान पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। शुक्रवार को पांच अलग-अलग विभागों ने इदरीश खान के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी।
वहीं, मामले में दमोह जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा को इस पद से हटाकर हटा डाइट प्राचार्य बना दिया गया है। उनकी जगह हटा के डाइट प्राचार्य एसके नेमा को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया है।
इदरीश खान के ठिकानों पर सरकारी विभागों की टीम ने सिलसिलेवार छापामारी की। दाल मिल ‘गंगा जमना पल्स’ में कृषि मंडी, वन विभाग और जीएसटी विभागों ने दबिश दी। इन टीमों में शामिल 24 से ज्यादा अफसर फुटेरा मोहल्ला स्थित मिल पर सर्चिंग करने पहुंचे। मिल संचालक इसी परिसर में रहते हैं।
सागर से आए जीएसटी अफसरों ने असिस्टेंट कमिश्नर उपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सेल-परचेस डिपार्टमेंट में दस्तावेजों को जांचा। वहीं, कृषि और वन विभाग की टीमों ने भी अपने-अपने स्तर पर कागजात खंगाले। मिल में बड़ी मात्रा में दालें कट्‌टों में भरी मिली हैं।

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…