राजस्थान में तूफान के कारण ट्रेनें रद्द

फ्लाइट कैंसिल:सिरोही-बाड़मेर-जालोर में भारी बारिश, 6 जिलों में अब भी खतरा; 5 हजार से ज्यादा लोग शिफ्ट

जयपुरएक घंटा पहले
फोटो उदयपुर का है। तेज हवा की वजह से महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग की बिल्डिंग का कांच टूट कर गिर गया। – Dainik Bhaskar
फोटो उदयपुर का है। तेज हवा की वजह से महाराणा भूपाल हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग की बिल्डिंग का कांच टूट कर गिर गया।
गुजरात के बाद तूफान बिपरजॉय का असर अब राजस्थान में दिख रहा है। यहां शनिवार सुबह से ही बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालोर, जोधपुर जिलों में बारिश हो रही है। हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान जालौर, सिरोही और बाड़मेर में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। इन जिलों में 4 से 5 इंच तक दर्ज बरसात हुई।
मौसम विभाग ने बाड़मेर, जालोर, सिरोही और पाली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, रेलवे ने बाड़मेर से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसी तरह उदयपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वाली दो फ्लाइट भी कैंसिल की गई हैं।
पाकिस्तान बॉर्डर से सटे बाड़मेर के 5 गांवों (बाखासर, सेड़वा चौहटन, रामसर, धोरीमना) के पांच हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

प्रदेश में ऐसा दिखा असर
L
बिपरजॉय के असर के कारण बीते दो दिन से राजस्थान के 80 फीसदी एरिया में बादल छाए हुए हैं। बीती रात चूरू के बीदासर में इस सिस्टम के कारण 76MM (3 इंच) बरसात हुई। सिरोही के कई इलाकों में 62 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

  • Related Posts

    रामलीला की रणभेरी,राहुल और भाजपा की अग्निपरीक्षा!

    कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,विपक्ष की एकजुटता और सड़क पर सियासी संग्राम; चुनौती सिर्फ राहुल की रैली की सफलता नहीं, भाजपा के जवाब की भी! दिल्ली का रामलीला मैदान एक नवंबर…

    सऊदी में फंसे मप्र सहित देश के 4 हजार भारतीय

    —MP के 300 से ज्यादा शामिल,भोपाल-इंदौर के 120 करीब लोगों की वापसी अटकी —सैन्य तनाव और सुरक्षा कारणों से उड़ानें रद्द,रोजाना हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च मिडिल ईस्ट में बढ़ते…